फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी पुलिस का क्या करें

Sun, 12 Apr 2015 01:33 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की हाईपॉवर कमेटी ने जिले के सात रसूखदार लोगों के गनर वापस लेने का फरमान जारी कर दिया है। जिले में माननीयों और सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव एवं बहेड़ी के पूर्व चेयरमैन जमील अहमद को छोड़कर किसी के पास गनर नहीं रहेगा। रविवार की सुबह तक सभी गनरों को पुलिस लाइंस में आमद कराने के लिए फोन से बता दिया गया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के  आदेश पर करीब छह महीने पहले जिले के आठ लोगों को गनर दिए गए थे। इनमें समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, प्रदेश सचिव अनिल शर्मा, शीशगढ़ के चेयरमैन जाहिद हुसैन उर्फ गुड्डू, बहेड़ी की ब्लाक प्रमुख कंचन चौधरी के अलावा कालोनाइजर रमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह और कारोबारी शकील अहमद कुरैशी को जिला स्तरीय कमेटी ने पहले तीन महीने के लिए गनर दिए थे। जिला स्तरीय कमेटी में डीएम, एसएसपी की संस्तुति पर गनर मिले थे। इसके बाद कमिश्नर और डीआईजी की अगुवाई में बनी मंडल स्तरीय कमेटी नेे इनके गनर तीन महीने और बनाए रहने की संस्तुति कर दी। सूत्रों के मुताबिक इन सभी रसूखदारों के गनरों को रेगुलर करने की संस्तुति  शासन के गृह सचिव, डीजीपी के नेतृत्व में बनी हाईपॉवर कमेटी ने निरस्त कर दी। बहेड़ी के पूर्व चेयरमैन इसके अपवाद हैं। शासन का फरमान मिलते ही पुलिस लाइंस से गनरों को वापस बुलाने के लिए फोन से बता दिया गया है। आरआई जगदीश पाटनी ने बताया कि शासन के आदेश पर सातों गनरों को रविवार की सुबह तक पुलिस लाइंस में आमद कराने को कहा गया है।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें