फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंज के पूर्व विधायक पर छेड़छाड़, जानलेवा हमले की रिपोर्ट

Sun, 11 Mar 2018 01:11 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन
मठ लक्ष्मीपुर की बीडीए कॉलोनी निवासी एक महिला ने दातागंज के पूर्व विधायक और उनके साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में पूर्व विधायक पर तीन महीने पहले घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट करने और अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। थाना इज्जतनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक उसके पति की दातागंज की राजनीति में अच्छी पैठ है। जाटव जाति की महिला ने ढाई साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह पति के साथ बरेली आकर रहने लगी। महिला के मुताबिक उसके पति ने दातागंज विधान सभा सीट से उसे चुनाव लड़ाने का एलान करके पंफलेट छपवाकर बंटवा दिए। पोस्टर भी लगवा दिए। आरोप है कि इससे सिनोद शाक्य चिढ़ गए। उन्होंने महिला के पति को फोन पर धमकाया कि चौबीस घंटे के अंदर चुनावी पोस्टर नहीं हटे तो अच्छा नहीं होगा। महिला के मुताबिक उन्होंने धमकी को नजरअंदाज कर दिया। इससे सिनोद रंजिश मानने लगे। तीन दिसंबर, 2017 को रात में साढ़े आठ बजे पूर्व विधायक सिनोद शाक्य उर्फ दीपू, वीरेंद्र कश्यप, कांट (शाहजहांपुर) के सत्यवीर सिंह यादव उर्फ सिंटू, इज्जतनगर के सैदपुर हाकिंस निवासी श्यामटकन मौर्य और किला के स्वालेनगर निवासी ललित कुमार घर में घुस आए। इन लोगों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गैर जाति में शादी करने और फिर चुनाव लड़ने पर धमकाया। आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और तमंचा निकालकर उसके पति पर फायर कर दिया, लेकिन वह बच गए। आरोप है कि इन लोगों ने महिला को कार में डालकर ले जाने की कोशिश की। दंपति के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन



ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, न ही रिपोर्ट दर्ज होने की मुझे जानकारी है। अभी मैं बाहर हूं, लौटने पर देखूंगा। - सिनोद शाक्य, पूर्व विधायक, दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें