पीलीभीत बाइपास स्थित ऑटोमोबाइल एजेंसी के शोरूम के सामने खड़े युवकों को बेकाबू बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि उसके पिता और छोटा भाई घायल हो गए। युवक अपनी बहन के दहेज के लिए मोटर साइकिल खरीदने पिता और छोटे भाई संग पीलीभीत बाईपास आया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक शोरूम के सामने बाइक खड़ी करके पिता और छोटे भाई से बात कर रहा था। इस दौरान वैगनआर ने टक्कर मार दी। चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इज्जतनगर थाना के भगवनपुर धिमरी गांव के राकेश बाबू (30) अपने पिता ओमचरन लाल (70) और छोटा भाई सुरेश बाबू संग बाइक से पीलीभीत बाइपास स्थित एक ऑटोमोबाइल एजेंसी जाने को निकले थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे वे शोरूम के पास पहुंचे। जहां वैगनआर गाड़ी ने टक्कर मार दी। ओमचरन लाल के चार बच्चों में तीसरे नंबर की बेटी गौतमी की 31 मई को बहेड़ी से बारात आ रही है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा है। राकेश अपने पिता के बड़े बेटे थे। वह खेती करते थे, उनकी पत्नी का नाम नीरज है और उनके चार बच्चे हैं।
साठ हजार रुपए समेत पैंट गायब
राकेश के साले महेश का कहना है कि ओमचरन लाल ने अपनी पैंट में साठ हजार रुपए रखे थे। जो बाइक खरीदने के लिए लाए थे। उन्होंने बताया कि जब वह घटना की सूचना मिलने पर अन्य परिजन समेत निजी अस्पताल पहुंचे तो वहां ओमचरन के कपड़े नहीं थे।