करोड़ों की संपत्ति का मालिक है उस्मान
माफिया उस्मान का फतेहगंज पश्चिमी में लोधीनगर चौराहे के पास 500 वर्ग गज का शोरूम, कुम्हार चौक के पास 150 वर्ग गज में एक दुकान व मकान, कपड़ा बाजार में तीन मंजिला आलीशान कोठी, तीन दुकानें शाही चौराहे से आगे टंकी के पास, शहर में मिनी बाईपास के पास किला रोड पर 600 वर्ग गज का प्लाट, इज्जतनगर क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में 200 वर्ग गज का दो मंजिला मकान है। इसके अलावा हिंद टाकीज के पीछे कार बाजार में एक दुकान, मीरापुर गांव के पास 100 बीघा कृषि भूमि है। कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं।
उस्मान पर 19 और रेहाना पर छह मुकदमे
स्मैक तस्कर उस्मान के खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के मामले भी शामिल हैं। उसकी पत्नी रेहाना पर भी छह मुकदमे दर्ज हैं। इनके बेटे फैजान उर्फ राजा बाबू पर भी किला, कोतवाली, फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज थाने में मुकदमे दर्ज हैं।