फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किप्स स्वीट प्रतिष्ठानों पर वाणिज्य  कर छापा, अवैध कारखाना मिला

Thu, 20 Oct 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग ने बुधवार को किप्स स्वीट प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर टैक्स की हेराफेरी संबंधी अभिलेख अपने कब्जे में लिए। टीम ने सिविल लाइन में प्रतिष्ठान की ओर से चलाया जा रहा अवैध कारखाना भी पकड़ा है। विभाग ने कारोबारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

दीपावली आते ही वाणिज्य कर विभाग ने चिह्नित कारोबारों में छापा कार्रवाई शुरू कर दी है। वाणिज्य कर आयुक्त ने कारोबारों की सूची जारी कर टैक्स चोरी रोकने पर जोर दिया है। एडिशनल कमिश्नर बीपी सिंह के निर्देशन में बुधवार को दो छापा टीमों ने सिविल लाइन और मिनी बाईपास मोड़ पर शो रूम व कारखाना चेक किया। छापा टीम को पता चला कि सिविल लाइन में किप्स का एक और कारखाना चल रहा है। टीम वहां पहुंची तो स्टाफ में भी अंतर पाया। कारखाने का पंजीकरण भी नहीं था। अफसरों ने बताया कि इस कारखाने में हो रहे उत्पादन की बिक्री में हेराफेरी की जा रही है। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि कारखाने में टैक्स चोरी की पूरी संभावना है। शोरूम और दोनों कारखानों से मिले अभिलेख कब्जे में लिए गए हैं, इनका परीक्षण होगा। कारोबारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। 
उधर, किप्स प्रतिष्ठान के प्रमुख देवेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि सिविल लाइन में बिक्री केंद्र शोरूम के पीछे एक कारखाना है, इसका नियमानुसार पंजीकरण कराया है। छापा टीम ने जो जानकारी और कागजात मांगे थे वे सौंप दिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें