फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हमला, दो को पीटा

Wed, 27 Jul 2016 12:51 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना बारादरी के मोहल्ला चक में एक व्यक्ति को मोबाइल चोरी की शिकायत करना महंगा पड़ गया। उसने मकान देखने घर आए सूफी टोला के युवक से इस बारे में पूछताछ की तो आरोप है कि युवक ने उसके रिश्तेदार के घर पर चढ़ाई कर दी। उसने अपने साथियों के साथ घर के दो सदस्यों की पिटाई कर दी। पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

एयरफोर्स की 15 विंग में तैनात सिपाही फिरोज खान अपना चक महमूद वाला मकान बेचना चाहते हैं। सोमवार दोपहर मोहल्ला सूफी टोला का हनी मकान दिखाने के बहाने से दो लोगों को लेकर उनके घर पहुंच गया। उस समय घर पर उनकी पत्नी नसरीन मौजूद थीं। फिरोज के मुताबिक हनी ने बात करने के बहाने से नसरीन से मोबाइल ले लिया। आरोप है कि जाते समय वह घर पर रखे दो मोबाइल भी साथ ले गया। शाम को फिरोज का बेटा परवेज और साले का लड़का वसीम मोबाइल चोरी करने की शिकायत करने के लिए हनी के घर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मोबाइल धोखे से ले आए हो तो दे दो। मोबाइल चोरी की इल्जाम लगते ही हनी भड़क गया। उसने गाली-गलौच करके दोनों को भगा दिया। इसके बाद रात करीब 10.30 बजे उसने 6-7 लड़कों को लेकर फिरोज के साले अनवार के पशुपति विहार स्थित घर पर धावा बोल दिया। विरोध करने पर हनी ने अपने साथियों की मदद से परवेज और वसीम की पिटाई कर दी। इसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। कॉलोनी के लोगों के विरोध करने पर हमलावर भाग गए। मंगलवार को फिरोज की शिकायत पर पुलिस हनी को पकड़ लाई है, लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।

बेटे को गोली मार दूंगा
थाने में ही हनी ने फिरोज को धमका दिया। उसने कहा कि उसे बेवजह फंसाया गया है। वह इसका बदला लेगा। उसका बेटा स्कूल तो जाएगा ही उसको गोली मार दूंगा। फिरोज ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें