फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नाम पूछा फिर छात्र- छात्रा को दौड़ाकर डंडों से पीटा 

Wed, 22 Mar 2017 01:07 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
पहले नाम पूछा फिर छात्र- छात्रा को दौड़ाकर डंडों से पीटा  - फोटो : Asked the first name and then run the student and beat him with sticks
विज्ञापन
बरेली कालेज में दो छात्रों ने गुंडई की हद पार कर दी
विज्ञापन

सूबे का निजाम बदल चुका है। मकसद भी जाहिर किया जा चुका है। गुंडागर्दी नहीं चलेगी। लड़कियों-महिलाओं के साथ ज्यादती भी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। यह मंशा जमीन पर उतरती इससे पहले ही मंगलवार को दो छात्रों की गुंडई ने बरेली कॉलेज में खुलेआम इसकी धज्जियां उड़ा दीं। चारों तरफ कोहराम जैसा माहौल बन गया। इनका आतंक दोपहर से शुरू होकर तरीके से शाम तक जारी रहा। सबसे पहले अपने दोस्त के साथ बात कर रही छात्रा को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा। लड़के को भी बुरी तरह धुन डाला। इन्हें रोकने की हिम्मत किसी ने नहीं दिखाई। इसके बाद आजाद हॉस्टल का ताला तोड़ दिया। शाम को एक बार फिर ये कॉलेज जा धमके। परीक्षाएं चल रही थीं इसलिए अंदर नहीं जाने दिया गया तो चीफ प्रॉक्टर और शिक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें ईंट लेकर दौड़ा लिया, मारपीट भी की। मामला प्राचार्य तक पहुंचा तो उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। मौके पर मौजूद पुलिस के जवान खुद डरे नजर आए। इस दौरान एक दरोगा ने हिम्मत दिखाकर इन्हें दबोच लिया। बाद में इन पर जानलेवा हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। 
पहले नाम पूछा फिर छात्र- छात्रा को दौड़ाकर डंडों से पीटा 
 स्नातक की डिग्री लेने आए छात्र-छात्रा प्राचार्य ऑफिस के बाहर खड़े होकर ऑफिस खुलने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान खुद को छात्र नेता बताने वाले रवि गोला और आकाश कुमार वहां पहुंच गए। इसके बाद छात्र-छात्रा से पूछताछ शुरू कर दी। दोनों को बुरी तरह हड़काया। बताया गया कि दोनों से उनका नाम पूछा। नाम पता चलते ही दोनों का पारा चढ़ गया। दोनों ने डंडों से छात्र-छात्रा को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इनके चिल्लाने पर भी किसी ने सामने आने की हिम्मत नहीं दिखाई। कुछ मिनटों में प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने पहुंचकर बचाया तो उन्हें भी गाली-गलौज का सामना करना पड़ा। उधर, पीड़ित छात्र-छात्रा मौके से चले गए। उनकी पहचान भी नहीं हो पाई। 
विज्ञापन

हॉस्टल का ताला तोड़ डाला
यहां आतंक मचाने के बाद दोनों तथाकथित छात्र नेता आजाद हॉस्टल पहुंच गए। गुंडागर्दी का नशा दोनों के सिर इस कदर चढ़ा हुआ था कि हॉस्टल का ताला ही तोड़ डाला। चीफ प्रॉक्टर ने विरोध किया तो उनसे भी भिड़ गए। गाली-गलौच करते हुए उन्हें धमकाया और निकल गए। 
गुंडई वाला है रवि गोला का इतिहास
बरेली कॉलेज में गुंडई करने वालों में रवि गोला का नाम काफी ऊपर है। बीते कई सालों से वह कॉलेेज में गुंडागर्दी का पर्याय बना हुआ है। कड़ी कार्रवाई न होने का ही नतीजा है कि उसके हौसले लगातार बढ़ते गए। मंगलवार को तो उसने इंतहा ही कर दी। 
आकाश है रिटायर्ड पुलिस कर्मी का बेटा
आकाश कुमार सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी का बेटा है। उसकी मोटर साइकिल पर भी पुलिस का स्टीकर लगा था। वह अक्सर इसका रौब दिखाता है। वह रवि के साथ उसके कारनामों में पूरा साथ देता है। पुलिस भी रवि गोला को बचा देती है
 -दो साल पहले तुलसीनगर ग्राउंड में छात्र रवि गोला और उसके साथी आकाश ने फायरिंग कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
-मार्च 2016 को डोहरा मोड़ स्थित मॉडल शाप पर सेल्समैन से शराब के भाव को लेकर कथित छात्रनेता रवि गोला और आकाश ने मारपीट करके सिर फोड़ दिया था। रिपोर्ट बारादरी थाने में दर्ज हुई। डेढ़ महीने बाद पुलिस गिरफ्तारी का वारंट लिया था।
-फरवरी 2016 को बरेली कॉलेज में रवि गोला नकल करवाते हुए पकड़ा था। वाइस प्रिंसिपल के डांटने के बाद विवि में हंगामा हुआ था। गणित के प्रवक्ता से उसकी हाथापाई भी हो गई थी। बारादरी पुलिस के पास मामला पहुंचा था।
सात महीने पहले रवि गोला और आकाश ने संजयनगर में कंप्यूटर सेंटर के मालिक की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस मामले में दोनों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

-कॉलेज के छात्रों और एक ठेकेदार से रंगदारी मांगने का मामला भी सामने आया था। कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना बारादरी थाना स्टाफ को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कॉलेज में मारपीट के दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें