फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यकर्मी ने मूड़ा पांडेय में भी व्यसायी से मांगी थी रंगदारी 

Thu, 29 Jun 2017 01:29 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Army worker asked for business in Mudra Pandey - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी, बारादरी और तिलहर के चार व्यापारियों को धमकी भरे मैसेज भेजकर दस लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले सैन्यकर्मी का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने बताया कि सैन्यकर्मी गांव कादरगंज निवासी राजवीर यादव के खिलाफ मुरादाबाद के मूड़ा पांडेय में भी आपराधिक रिकार्ड मिला है। वहां भी उसने एक व्यवसायी को फोन करके दस लाख की रंगदारी मांगी थी। अब पुलिस राजवीर की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन

सैन्यकर्मी राजवीर यादव ने फतेहगंज पूर्वी में सराफ की दुकानों के बाहर बोर्ड से नंबर इकट्ठे करने के बाद व्यापारियों के पास धमकी भरे मैसेज और कॉल किये थे। तिलहर में दो, बारादरी में एक और फतेहगंज पूर्वी में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। उसने फतेहगंज पूर्वी के सराफ और मेंथा कारोबारी विश्व मोहन अग्रवाल, तिलहर के सराफ रतन रस्तोगी व प्रदीप अग्रवाल, बारादरी के अरविंद अग्रवाल के पास 5 जून से 7 जून के बीच मोबाइल पर मैसेज पहुंचे थे। पुलिस ने राजवीर को पकड़ तो उसने खुद को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 28वीं आरआर बटालियन में जीडी रनर के पद पर तैनात बताया था। पुलिस सेना से राजवीर का रिकार्ड मांग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें