8 kg gold looted to clean toilets
- फोटो : amarujala
फतेहगंज पूर्वी में ढाई किलो सोने की लूट के मास्टर माइंड माने जाने वाले मुख्य आरोपी मनोज को पुलिस ने 48 घंटे की रिमांड पर लेकर सघन पूछताछ की। मनोज के मुताबिक सराफ उससे शौचालय साफ करवाने लगे थे, घर के जाले छुड़ाने के लिए कहा जाता था। इससे नाराज होकर ड्राइवर मनोज ने लखनऊ से आने वाले सोने को लूटने की योजना बनाई थी।
उसने पुलिस को बताया कि लूट की तैयारी एक महीने पहले से चल रही थी। मनोज ने सबसे पहले बदमाश संतोष, सोनू और प्रदीप को योजना में शामिल किया। प्रदीप हरदोई के एक युवक को भी साथ में लाया था, लेकिन उसको वारदात के बाद रात 8.30 बजे बस से वापस हरदोई भेज दिया गया था। पुलिस हरदोई के इस बदमाश को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।
अब पुलिस बरामद करवाएगी तमंचा
फतेहगंज पूर्वी पुलिस अब मनोज के जरिये लूट का तमंचा बरामद करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि हाईवे पर लखनऊ से आते हुए सराफ अभिलाष अग्रवाल, मुंशी रमेश कुमार को बंधक बनाकर आठ किलो सोना लूटा था। पुलिस ने चार दिनों के अंदर पूरा सोना रिकवर करके पांच बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।