फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की अर्जी पर एसिड अटैक पीड़िता के परिवार पर मुकदमा

Tue, 16 Dec 2014 01:56 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता की अर्जी पर अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने एसिड अटैक पीड़िता मुस्कान के ससुर और पति सहित पांच लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। फरीदपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमे के अनुसार आरोपियों ने 25 नवंबर को मुस्कान पर एसिड अटैक करने के आरोपी सपा नेता नरेशपाल गुप्ता पर जानलेवा हमला किया और लूट को अंजाम दिया।
विज्ञापन

नरेशपाल ने छह दिसंबर को कोर्ट में अर्जी दी थी। 11 दिसंबर को अदालत की ओर से  दिए गए आदेश पर सोमवार को पुलिस ने एसिड अटैक पीड़िता मुस्कान के पति सोनू कश्यप, ससुर सीताराम कश्यप, बीसलपुर रोड निवासी वीरेंद्र सिंह, स्टेशन रोड निवासी जितेंद्र सिंह चौहान और मोहल्ला बक्सरिया निवासी अनिल प्रताप राणा पर मुकदमा दर्ज किया है। नरेशपाल का आरोप है कि 25 नवंबर की शाम पांच बजे वह बीसलपुर रोड की अपनी जमीन देखने गए थे। नामजद लोगों के साथ आए चार-पांच अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसों से पिटाई कर हुए उन्हें गालियां दीं। अनिल ने जान से मारने की नीयत से उनके सीने पर फायर किया। वो बाल-बाल बच गए। भुता के सुनाह गांव निवासी राममूर्ति और अरविंद आदि ने उसे बचाया। आरोप है कि वीरेंद्र ने उनकी जेब में रखे पंद्रह हजार रुपये लूट लिए और सभी लोग धमकी देते हुए फरार हो गए। वह फरीदपुर थाने गए तो दीवान ने डांटकर भगा दिया। आरोप लगाया कि फरीदपुर पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। कोर्ट ने थाना पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की थी। पुलिस की रिपोर्ट के बाद कोर्ट ने 11 दिसंबर को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया था।
बता दें कि फरीदपुर कस्बे के परा मोहल्ला में 27 नवंबर को सभासद मुस्कान देवी कश्यप पर उनके घर में घुसकर एसिड अटैक किया गया था। मुस्कान के ससुर सीताराम की तरफ से इलाके के सपा नेता नरेशपाल गुप्ता समेत छह लोगों को नामजद करते हुए दो अज्ञात समेत आठ पर मुकदमा कराया गया था। इनमें से तीन को पुलिस ने जेल भेज दिया जबकि नरेशपाल समेत तीन नामजद अभी तक पुलिस रिकार्ड में फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें