A truck full of reflex sugar on the big bypass, a death
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
बड़ा बाईपास पर बिथरीचैनपुर क्षेत्र में चीनी से भरा ट्रक बाइक पर पलट गया। ट्रक से दबकर एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद उसका भतीजा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नवाबगंज से चीनी भरकर शुक्रवार को एक ट्रक उरई जा रहा था। दोपहर के समय बड़ा बाईपास पर बिथरीचैनपुर के गांव नवदिया झादा के पास यह ट्रक पास से गुजरी बाइक पर पलट गया। जिससे बाइक सवार 40 वर्षीय कलक्टर सिंह निवासी दियोरिया कलां (पीलीभीत) की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद उनका भतीजा सौरभ गंगवार घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से ट्रक को रोड के एक साइड कराया और मृतक कलक्टर सिंह का शव पोस्टमार्टम को भेजा। साथ ही घायल सौरभ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि कलक्टर सिंह अपने भतीजे के साथ बरेली में हरूनगला के पास स्थित रतन हास्पिटल में इलाज कराने आए थे और दवा लेकर बीसलपुर रोड से होते हुए बाइक से घर लौट रहे थे। हादसे की जानकारी पर उनके परिवार वाले भी आ गए।