फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज बस से डीसीएम टकराई, कई स्टूडेंट को चोट आई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर (बरेली)। गुरुवार सुबह बीसलपुर रोड से हाईवे को जोड़ने वाले नवदिया झादा चौराहे पर एक तेज रफ्तार डीसीएम ने कॉलेज बस में टक्कर मार दी। इससे बस में सवार स्टूडेंट में अफरातफरी मच गई, कुछ को चोटें आईं। पहले डीसीएम ड्राइवर को पकड़ा गया पर बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह भुता रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय की बस शहर से विद्यार्थियों को लेकर कॉलेज जा रही थी। हाईवे पार करते समय रामपुर की तरफ से तेज गति से आ रही खाली डीसीएम ने बस के बीच के हिस्से में टक्कर मार दी। इससे बस में बैठे करीब बीस विद्यार्थी एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े। टक्कर से कुछ स्टूडेंट को चोटें आईं। सूचना पर बिथरी पुलिस और कॉलेज प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल स्टूडेंट को पास के ही निजी अस्पताल में मरहम-पट्टी कराने के बाद घर भेज दिया गया। डीसीएम के ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में दोनो पक्षों में समझौता हो गया तो उसे छोड़ दिया। कॉलेज के प्रशासक राकेश कुमार ने बताया कि सारे स्टूडेंट सुरक्षित हैं, दो-चार को मामूली खरोंच आई तो उपचार करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें