फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के चपरासी ने नौकरी दिलाने के बहाने गेस्ट हाउस बुलाकर किया दुष्कर्म

Mon, 12 Nov 2018 11:35 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
किला थानाक्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में बरेली कॉलेज के चपरासी ने एक युवती को इंटरव्यू के लिए बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर उसे बंधक बनाने की कोशिश की। किसी तरह गेस्ट हाउस से चपरासी की शर्ट पहने युवती बाहर भागी तो हल्ला मच गया। युवती की शिकायत पर किला थाने में चपरासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र की रहने वाली युवती को हजियापुर निवासी नदीम हुसैन उर्फ गुड्डू ने सोमवार सुबह नौकरी के इंटरव्यू के बहाने साईं गेस्ट हाउस बुलाया था। नदीम बरेली कॉलेज में चपरासी है। युवती का आरोप है कि नदीम ने उसे इंटरव्यू के लिए गेस्ट हाउस बुलाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर बंधक बनाने की कोशिश की। गेस्ट हाउस के कमरे में नदीम ने उससे फोटो खिंचवाने के लिए कपड़े बदलने को कहा। बाथरूम से बाहर आने के बाद नदीम ने उसके फोटो खींचे और फिर जबरदस्ती करने लगा। नदीम के चंगुल से किसी तरह बाहर भाग निकली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मगर नदीम वहां से फरार हो चुका था। युवती की शिकायत पर नदीम के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती ने बताया कि वह नदीम को कुछ समय से जानती है। बीते शनिवार नदीम ने बरेली कॉलेज में एम कॉम मेेें एडमीशन दिलवाने के नाम पर युवती से पांच हजार रुपये लिऐ थे और नौकरी दिलवाने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें