फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ पकड़ा और तमंचा दिखाकर पूछा- बात क्यों नहीं करती हो

Sat, 01 Sep 2018 11:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। युवती ने शोहदे से बात करने से इंकार किया तो उसने शनिवार को अपने ऑफिस से निकली युवती को सरेआम हाथ पकड़ लिया और तमंचा दिखाकर बात न करने की वजह पूछने लगा। युवती ने आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बिहारीपुर की युवती सिविल लाइंस में चौपुला रोड स्थित ऑफिस में नौकरी करती है। आरोप है कि सुभाषनगर में घंटाघर कालोनी निवासी गोरू उर्फ गौतम उसे फोन पर परेशान करता था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे युवती ऑफिस से निकली तो गोरू अपने दो साथियों के साथ पहुंच गया। साथियों के पास तमंचे थे और उसने युवती का हाथ पकड़ लिया। अश्लील हरकतें करते हुए बोला, मुझसे बात क्यों नहीं करती हो? युवती ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। इस मामले में कोतवाली गोरू समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

तारीख पर आई युवती को अपहरण की धमकी
बरेली। फरीदपुर में मोहल्ला बक्सरिया निवासी युवती ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और अश्लील फोटो वायरल करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सुनवाई के लिए 30 अगस्त को पीड़िता जिला न्यायालय आई थी। आरोप है कि कोर्ट से वापसी के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और बेटी समेत अपहरण कर लेने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की तो शनिवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें