फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में ले जाकर मांग भरी और पूछा- निकाह कबूल

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे समुदाय की किशोरी को अगवा करने के आरोपी गांव अब्दुल्लापुर माफी के युवक अफजल को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि उसने किशोरी को दिल्ली के एक मंदिर में ले जाकर उसकी मांग भर दी थी और वहीं उससे पूछ लिया था.. निकाह कबूल। उसके रजामंद होने के बाद उसने उसका नाम हिना रख दिया और फिर उसे हरियाणा ले गया। पुलिस किशोरी का मेडिकल कराने के बाद मंगलवार को कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन

अब्दुल्लापुर माफी में ईंट भट्ठा पर काम करने वाले नन्हे बख्श का लड़का अफजल 21 जुलाई को दूसरे समुदाय की किशोरी को अगवा कर ले गया था। लड़की के घरवालों ने इस मामले की इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण मामला गर्माया तो एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों में तोड़फोड़ कर दी। पिछले दिनों पुलिस ने अफजल के एक रिश्तेदार को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो अफजल का मोबाइल नंबर मिल गया। नंबर सर्विलांस पर लगाने के बाद पुलिस ने उसे हरियाणा में कापसहेड़ा बॉर्डर क्षेत्र से दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर किशोरी को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस अब अफजल के खिलाफ दर्ज किशोरी को अगवा करने के मुकदमे में दुराचार के साथ ही पॉक्सो और अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।
अफजल ने बताया कि किशोरी को लेकर जाने के बाद उसने दिल्ली में महरौली स्थित एक देवी मंदिर में उससे शादी कर ली थी। किशोरी ने बताया कि शादी के बाद अफजल ने उसका नाम हिना रख दिया है। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।
विज्ञापन



मंदिर में शादी रचाने के बाद उसका मजहब बदल गया है। जिस व्यक्ति ने लालच या शादी की वजह से अपना मजहब तब्दील किया है उसकी इस्लाम में मजहबी हैसियत अब नहीं रही। ऐसा कोई भी काम इंसान को नहीं करना चाहिए जिससे उसकी मजहब और समाज में कोई हैसियत ही न रह जाए। - मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, महासचिव तंजीम उलमा इस्लाम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें