बरेली। शाम को कोचिंग गई एक छात्रा अपने दूसरे धर्म के सहपाठी के साथ लापता हो गई तो परिवार ने अपहरण का शोर मचा दिया। पैरवी में एसएसपी आवास पहुंचे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की गेट पर स्टाफ से नोकझोंक भी हो गई। पुलिस को छात्रा के सहपाठी की लोकेशन मुरादाबाद के पास मिली है।
मढ़ीनाथ क्षेत्र निवासी छात्रा शहर के नामी स्कूल में 11 वीं में पढ़ती है। बिहारीपुर साइड में उसकी कोचिंग है। मंगलवार शाम वो कोचिंग गई तो वापस नहीं लौटी। छात्रा का मोबाइल बंद था। परिवार ने जानकारी की तो पता लगा कि वह दूसरे धर्म के अपने साथी छात्र के साथ कहीं निकल गई है। छात्रा का भाई विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं को लेकर एसएसपी आवास पहुंचा। ज्यादा लोग अंदर जा रहे थे जिस पर स्टाफ से बहस हुई। बाद में पीआरओ ने साथी छात्र का नंबर सर्विलांस सेल को दे दिया। देर रात तक परिजनों का संपर्क छात्रा से नहीं हो सका था। तहरीर भी नहीं दी गई थी।