फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में पड़ी मिली रिटायर्ड फायरमैन के बेटे की लाश

Thu, 29 Jun 2017 01:29 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
infant declear death
विज्ञापन
रिटायर्ड फायरमैन के बेटे का शव उसके ही बंद कमरे में पड़ा मिला। दरवाजे की जाली काटकर अंदर लगी कुंडी खोलने के बाद पुलिस ने शव बरामद किया। मौके से भारी मात्रा में शराब की खाली शीशी और जली हुई सिगरेट बरामद हुई है। पुलिस ने प्रथम द्ष्ट्या जांच में युवक की मौत अधिक शराब पीने से होना पाया है। फिर भी मौत की सही वजह तलाशने को उसका शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन

सुभाषनगर के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी ओम प्रकाश उपाध्याय अग्निशमन विभाग के रिटायर्ड फायरमैन हैं। उनका 30 वर्षीय बेटा दीपक उपाध्याय पुराना रोडवेज स्थित एक निजी प्रतिष्ठान का मैनेजर था। वह अपने मकान के दो मंजिल स्थित कमरे में अकेला ही रहता था और पिता, मां बहन नीचे रहते थे। दीपक की पत्नी दीक्षा डेढ़ साल के बच्चे को लेकर दो महीने पहले अपने मायके चली गई। बुधवार को दोपहर तक जब दीपक नहीं उठा तो उसके पिता ने ऊपर जाकर जालीनुमा दरवाजे से झांककर देखा तो अंदर दीपक अचेत अवस्था में पड़ा था। यूपी 100 डायल की सूचना पर पुलिस और इंस्पेक्टर सुभाषनगर मुकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। जाली काटकर अंदर से कुंडी खोली गई। कमरे के अंदर दीपक मृत अवस्था में पड़ा था। उसके पास काफी संख्या में जली हुई सिगरेट और खाली शराब की शीशी पड़ी थी। जिससे पता चला कि वह बेहद शराब पीता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि दीपक ने अधिक शराब पी और गर्मी की वजह से उसकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई।इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में पता चला कि रात बारह बजे तक दीपक को छत पर टहलते हुए देखा गया था। इसके बाद उसने अधिक शराब पी और उसकी मौत हो गई। फिर भी उसकी मौत की सही वजह जानने को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें