फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने किया जनलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व प्रधान ने महिला पर किया जानलेवा हमला
ट्रैक्टर से खेत में गन्ने की फसल पलट दी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बिथरीचैनपुर के मेहतरपुर करोड़ गांव में दबंग पूर्व प्रधान ने जबरन जमीन पर कब्जा करने के लिए महिला किसान के खेत में खड़ा गन्ना ट्रैक्टर से पलट दिया। विरोध करने पर उसे लाठी से पीटकर घायल कर दिया। लाइसेंसी पिस्टल से उस पर फायर भी किया लेकिन वह किसी तरह बच गई। महिला ने पुलिस से शिकायत की लेकिन उसे थाने से टहला दिया गया। एसएसपी के निर्देश पर पूर्व प्रधान सहित चार लोगों पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महादेवी पत्नी हरद्वारी की गांव में आठ बीघा जमीन है। आरोप है कि दबंग पूर्व प्रधान ओमपाल सिंह यादव उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। महादेवी ने बताया कि गुरुवार दोपहर ओमपाल गांव के ही लालाराम, संजीव और पप्पू के साथ तमंचों और लाठी डंडों से लेस होकर आया और जबरन ट्रैक्टर से आठ बीघा गन्ना खेत में पलट दिया। महादेवी ने बताया की जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पूर्व प्रधान ने उन्हें लाठी से पीटकर घायल कर दिया। लाइसेंसी पिस्टल से उनके ऊपर फायर भी किया, लेकिन वह किसी तरह बच गईं। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। इसके बाद हमलावर भाग निकले। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। महादेवी का आरोप है कि उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें