फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना विभाग के बाबू ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गन्ना विभाग के बाबू ने जहर खाकर जान दे दी। शव के पास सल्फास पाउडर पड़ा मिला है। एक पर्चा भी मिला है, जिसमें लिखा है कि पंडित से अंतिम संस्कार कराया जाए। जिक्र है कि परिवारवाले शव को हाथ न लगाएं। परिवारवालों के मुताबिक, मृतक नशा करते थे और परिजनों से लेकर विभागीय स्टाफ तक से सीमित बात करते थे।
विज्ञापन

इज्जतनगर में आशुतोष सिटी निवासी राजेंद्र प्रसाद (58) गन्ना विभाग में बाबू थे। अक्सर वह घर से निकल जाते थे और एक-दो दिन बाद लौटते थे। बेटी अन्नू की ओर से पुलिस को दी गई सूचना के मुताबिक, पिता 25 फरवरी को ऑफिस टाइम पर घर से चले गए थे फिर वापस नहीं आए। बुधवार को उनका शव धौरेरा माफी गांव में बब्बू के अमरूद के बाग में पड़ा मिला। सूचना पर वे लोग पहुंचे और पुलिस बुला ली। परिजनों की मानें तो राजेंद्र प्रसाद नशे के आदी थे। इज्जतनगर इंस्पेक्टर मनोज त्यागी के मुताबिक, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब से एक पर्चा मिला। इसमें लिखा था कि उनके शव को परिजनों को छूने न दिया जाए। अंतिम संस्कार भी किसी पंडित से कराया जाए। शव के पास सल्फास पाउडर पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में भी मौत की वजह विषैले पदार्थ का सेवन ही आया, हालांकि विष की प्रकृति जानने को विसरा प्रिजर्व किया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, राजेंद्र ने दूसरी शादी की थी, जिससे उनके दो बेटी और एक बेटा हैं। वह परिवार से नाराज क्यों थे, इसे लेकर परिजन बात करने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें