फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट गेट पर मुंशी ने महिला को जमकर पीटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दंपति के विवाद में कार्रवाई कराने के लिए कचहरी पर बैठने वाले एक प्राइवेट मुंशी ने दस हजार रुपये लेने के बाद भी कोई पैरवी नहीं की। इसी को लेकर दोपहर के वक्त कलक्ट्रेट गेट पर महिलाएं जिरह करने लगीं तो उसने उस महिला से मारपीट शुरू कर दी, जिसके जरिए रुपये लिए थे। मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

कैंट के चनेहटा निवासी मीना देवी पत्नी बच्चन लाल बुधवार दोपहर पड़ोसी वैजयंती और उनकी बेटी सोनिया संग कोर्ट आईं थीं। इनकी कलक्ट्रेट गेट पर तरुण नाम के युवक से मुलाकात हुई। सोनिया के केस में कार्रवाई न होने पर मीना तरुण से बहस करने लगीं। कहा कि दस हजार रुपये का क्या हुआ? काम कराया नहीं, रुपये लौटाओ। आरोप है कि तरुण ने मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तरुण ने मीना से गालीगलौज कर सड़क पर गिराकर पीटा। दोनों महिलाओं ने बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी धक्का दिया और भाग गया। इसके बाद मीना ने हंगामा किया तो मौजूद पुलिसकर्मियों की सूचना पर स्टेशन चौकी प्रभारी सिद्धांत शर्मा पहुंच गए। वह महिलाओं को कोतवाली ले आए। कोतवाल पंकज वर्मा ने बताया कि मेडिकल में चोट की पुष्टि के बाद रिपोर्ट में धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
ये है मामला
मीना ने बताया कि पड़ोसी वैजयंती ने सोनिया की शादी, 2015 में विशारतगंज के इस्माइलपुर गांव में की थी। सोनिया का पति उसे परेशान करता था। पीटकर मायके छोड़ जाता था। दो महीने से सोनिया मायके में थी। वैजयंती ने दामाद पर कार्रवाई कराने को कहा तो सुभाषनगर के दो परिचित लोगों ने तरुण से मिलवाया। बताया कि वो वकालत करता है। केस कराने के नाम पर तरुण ने दस हजार रुपये लिए थे। आज तक कोई कार्रवाई नहीं कराई और न रुपये वापस किए। उन्होंने वकील मिलन गुप्ता से संपर्क किया। उनकी पैरवी पर बुधवार को फैमिली कोर्ट में केस लगाया गया। मीना के मुताबिक, दस हजार रुपये उनके जरिए दिए थे, इसलिए वैजयंती उन पर रुपये दिलाने का दबाव बनाती थीं। उन्होंने तरुण से बात की तो भड़क गया।
विज्ञापन


- तरुण नाम का कोई अधिवक्ता बार एसोसिएशन का सदस्य नहीं है। कोर्ट परिसर में ऐसा कोई झगड़ा भी नहीं हुआ। बाहर के घटनाक्रम की हमें जानकारी नहीं है। - अमर भारती, सचिव बरेली बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें