फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान न दे सकी तो विवाहिता को जलाकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला (बरेली)। कस्बे में ब्याही अलीगंज क्षेत्र की विवाहिता को ससुरालवालों ने शादी के पांच साल बाद भी संतान न होने की वजह से जलाकर मार डाला। महिला के पिता ने दामाद, उसके पिता और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दहेज मांगने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पुरैना ढाल निवासी उमेश की पत्नी राजकुमारी (25) की शुक्रवार को घर में ही आग से झुलसकर मौत हो गई। ससुरालवाले उसे लेकर जिला अस्पताल आए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रिश्तेदारों की सूचना पर अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव तिगाईदत्त नगर से राजकुमारी के पिता खेमकरन ने आंवला पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति उमेश, ससुर करन प्रजापति और सास सुंदर देवी कम दहेज लाने का ताना देकर उत्पीड़न करने लगे थे। कई बार रिश्तेदारों के जरिये अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर उन्हें समझाया, लेकिन वे नहीं माने। पांच साल तक कोई संतान न होने का दोष राजकुमारी को देते थे। बांझ बताकर उसे भला बुरा कहते थे। आरोप लगाया कि शुक्रवार रात तीनों ने रामकुमारी के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। मरने के बाद दिखावे के लिए उसे अस्पताल लेकर गए। भाई ने बताया कि 28 मार्च की शाम राजकुमारी ने कॉल करके बताया था कि ससुरालवाले उसे जान से मारने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया और एक-दो दिन में आने की बात कहकर टाल दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें