मुंडाली। पुलिस ने जनवरी माह में हुई हत्या के मामले में साझीदार को भी जेल भेज दिया है।
मुंडाली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा में बीती 27 जनवरी को अजराड़ा निवासी नईम की हत्या उसकी पत्नी बुशरा एवं उसके प्रेमी इमरान ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। जिसमें पत्नी की मां भी हत्या की साजिश में शामिल थी। पुलिस घटना के बाद पत्नी बुशरा एवं इमरान को जेल भेज चुकी है। मृतक नईम की सास रेशमा पत्नी शाहिद निवासी ग्राम बड़ौदा थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया।