फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की अपील, विदेशियों पर रखोे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद मौजूदा माहौल में शहर के होटलों, धर्मशाला के अलावा किसी भी घर रुकने वाले विदेशी नागरिकों पर कड़ी निगरानी शुरू हो गई है। होटल संचालकों से देश विरोधी गतिविधियों में संदिग्ध किसी भी व्यक्ति के रुकने की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

आदेश में होटल संचालकों से कहा गया है कि शहर या कस्बे के होटल, गेस्ट हाउस या धर्मशालाओं में रात में रुकने वाले विदेशी नागरिकों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। होटल गेट पर सीसीटीवी कैमरे हर हाल में लगाए जाएं। रजिस्टर में आगंतुक का नाम, पता और मोबाइल नंबर हर हाल में दर्ज हो। कोई भी ऐसा व्यक्ति, जो संदिग्ध दिखाई दे तो होटल मालिक तुरंत पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दें। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिन होटलों में विदेशी नागरिक रुकने आएं, उन पर खास नजर रखी जाए और उनका अलग से पूरा ब्योरा इकट्ठा करें। होटलों में रुकने वाले हर विदेशी नागरिक का ब्योरा संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को देना होटल संचालकों के लिए अनिवार्य होगा। होटल संचालकों को चेतावनी दी गई है कि किसी की भी जानकारी छिपाई गई तो उन पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें