फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से बदसलूकी और हंगामा करने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

मॉडल टाउन गुरुद्वारा में शनिवार को हुए बवाल की बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक पक्ष के सात लोगों के खिलाफ नामजद दर्ज एफआईआर में महिलाओं से बदसलूकी, जान से मारने की धमकी देने और हंगामा करने का आरोप है। पुलिस ने गुरुद्वारा कमेटी को भी हिदायत दी है कि अगर माहौल ठीक नहीं रखा गया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। रविवार को भी मॉडल टाउन गुरुद्वारा पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

मॉडल टाउन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों के मुताबिक शनिवार सुबह नौ बजे गुरुद्वारा परिसर में दूसरे पक्ष के करीब 12 लोग घुस आए और हंगामा करने लगे। इन लोगों ने मंच संचालक देवेंद्र सिंह को धक्का दे दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। गुरुद्वारा में मौजूद महिलाओं से बदसलूकी की। उन पर फब्तियां कसी गईं और फिर उन्हें परिसर से बाहर निकाल दिया गया। तहरीर में मालिक सिंह कालरा, परमजीत सिंह, राजेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी, तिरलोक सिंह सलूजा, गुरुकीरत सिंह और देवेंद्र पाल सिंह उर्फ लक्की का नाम शामिल किया गया था। आरोप था कि इन सभी ने गुरुद्वारा के कैशियर जसपाल सिंह से नकदी और अलमारी की चाबियां छीनने की कोशिश भी की। शुक्रवार रात को भी गुरुद्वारा में घुसकर मारपीट और हंगामा करने की कोशिश की गई थी। रविवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई। विवेचना इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें