फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतनामा भरने गए दरोगा और सिपाही में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हाफिजगंज की झुलसकर मरी किशोरी शैबी का पंचायत नामा भरने गए कोतवाली के दरोगा की जिला अस्पताल चौकी में तैनात सिपाही से मारपीट हो गई। हालांकि इनमें से किसी ने अधिकारियों को घटना की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात एक दरोगा शैबी का पंचनामा भरने शनिवार दोपहर जिला अस्पताल चौकी पहुंचे। यहां चौकी में तैनात एक सिपाही कुर्सी पर बैठा था। सिपाही दरोगा को देखकर कुर्सी से नहीं उठा।इस पर दरोगा नाराज हो गए और सिपाही को फटकारने लगे। सिपाही भी आगबबूला हो गया। दोनों में कुछ देर बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई तो स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद सिपाही अधिकारियों से शिकायत की बात कहकर चला गया। दरअसल एक ही कोतवाली में तैनाती के बावजूद दोनों एकदूसरे को पहचानते नहीं थे और सिपाही ने उन्हें किसी और थाने का दरोगा समझा। हालांकि देर रात तक किसी ने शिकायत नहीं की। कोतवाल पंकज वर्मा ने बताया कि मारपीट का ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें