बरेली। स्वालेनगर बवाल में घायल हुए लोगों के मेडिकल परीक्षण और एक्सरे रिपोर्ट से यह साबित होने के बाद कि उन्हें गोली नहीं लगी, भाजपा के स्थानीय नेता के साथ आरोपी पक्ष के लोगों ने शनिवार को किला पुलिस को तहरीर दी। इसमें पार्षद समेत चार पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है।
चंदननगर निवासी अजय यादव ने भाजपा के वार्ड 30 अध्यक्ष मदनलाल साहू के साथ किला थाना प्रभारी थानाध्यक्ष रजनीश कुमार को तहरीर दी। अजय के मुताबिक 11 फरवरी की रात उनके भाई समेत गली के बच्चे स्वालेनगर में लाइनपार मंदिर पर रामायण पाठ में जा रहे थे। आरोपियों ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं। अपने कई साथियों को भी बुला लिया और उन लोगों पर पथराव व मारपीट कर दी। इसके बाद फायरिंग करने के झूठे आरोप में उन्हीं पर रिपोर्ट करा दी। अजय ने बताया कि पार्षद मोहर्रम के जुलूस के दौरान भी कई बार झगड़ा करा चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि अधिकारियों से विचारविमर्श के बाद मामले में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।