युवक लापता, अपहरण का अंदेशा
मेरठ। लिसाड़ी गेट के अहमदनगर गली-13 निवासी मोहम्मद मारूफ (42) पुत्र निजामुद्दीन की खराद की दुकान है। शुक्रवार को मारूफ घर से दुकान के लिए निकला था। लेकिन दुकान नहीं पहुंचा। शाम को घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी तलाश की। शनिवार को परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से मारूफ का मोबाइल भी बंद आ रहा है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।