फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

माता पिता की गैरमौजूदगी में आरोपी ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की। पिता जब शिकायत करने गए तो आरोपी ने अपने दोस्त एवं पत्नी के साथ उनकी पिटाई कर जख्मी कर दिया। मामले की रिपोर्ट थाना कैंट में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कैंट क्षेत्र निवासी किशोरी के माता-पिता किसी को देखने अस्पताल गए थे, घर पर वह अपनी छोटी बहन के साथ थी। आरोप है कि रात करीब 9.30 बजे एमईएस कालोनी निवासी तस्लीम उनके घर में घुस आया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर पुलिस में शिकायत न करने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गया। घर लौटने पर किशोरी ने अपने पिता को वाकया बताया तो वह आरोपी के घर पहुंचे और शिकायत की। इस पर आरोपी तस्लीम ने अपनी पत्नी और दोस्त ललित के साथ उन्हें पीटकर जख्मी कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें