फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटघर के घर में चल रहा था आईपीएल सट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला थाना पुलिस को देर रात बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने कटघर मोहल्ले के एक घर में छापा मारकर तीन लोगों को आईपीएल सट्टा खेलते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यहां से करीब 13 मोबाइल, लैपटॉप और दस हजार की नकदी मिली है। पुलिस आरोपियों से बंद कमरे में पूछताछ कर रही है। बड़ा खुलासा करने की कोशिश में कुछ और जगह धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन

कटघर के घर में आईपीएल का सट्टा लंबे समय से खेला जा रहा था। पुलिस को पहले भी सट्टेबाजों के घर में जमाबाड़े की सूचना मिली थी पर दबिश से पहले आरोपी भाग जाते थे। शनिवार रात करीब दस बजे सटीक मुखबिरी से पुलिस को सट्टे के खेल की सूचना मिली तो किला इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मकान को चारों तरफ से घेरा लिया। इसके बाद चेतावनी देते हुए पुलिस मकान के अंदर घुस गई। घर में एलसीडी पर आईपीएल मैच चल रहा था और यहां बैठे लोग सट्टे के रुपये का लेनदेन कर रहे थे। पुलिस को देख इन्होंने भागने की कोशिश की पर पकड़े गए। इंस्पेक्टर इन्हें थाने ले आए। यहां पता लगा कि पकड़े गए युवक रिज़वान, नाजिम और अख्तर हैं जो इसी मोहल्ले के निवासी हैं। उनके पास से पुलिस को करीब 13 मोबाइल, एक लैपटॉप, दस हजार रुपये और सादे कागज पर लिखे कुछ मोबाइल नंबर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें