फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक ने होमगार्ड को पीटा, वर्दी फाड़ी

Tue, 23 Oct 2018 11:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी चौराहे पर बीच सड़क में ऑटो खड़ा करके सवारियां भरने पर होमगार्ड ने टोका तो चालक आगबबूला हो गया। उसने होमगार्ड से मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। बाद में होमगार्ड ने पब्लिक की मदद से उसे पकड़ लिया और कोतवाली ले आया। यहां ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

होमगार्ड योगेंद्र यादव की ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस के सहयोग में चौकी चौराहा पर लगी थी। योगेंद्र के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक चालक बीच चौराहे पर ऑटो खड़ा करके सवारियों को उतारने और बैठाने लगा। इस पर उसे टोका और ऑटो आगे बढ़ाने को कहा तो झगड़ा करने लगा। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि ड्राइवर ने होमगार्ड की वर्दी फाड़ डाली। इससे चौराहे पर काफी गहमागहमी हो गई। होमगार्ड ने पुलिसकर्मियों और भीड़ की मदद से चालक को पकड़ लिया और थाने लाकर पुलिस को सौंप दिया। यहां होमगार्ड संघ के तमाम पदाधिकारी भी पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने पर अड़ गए। पुलिस ने होमगार्ड योगेंद्र की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। ऑटो चालक की पहचान राजीव कुमार गुप्ता, सुभाषनगर के रूप में हुई। कहा, वह किराए पर ऑटो चलाता है। उसने बताया कि बिना गलती के उसे फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें