फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
70 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

रिश्ते के मामा पर लगाया आरोप, मायके में हुई घटना
26 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थी पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो
मुड़िया पमार। सिंधौली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति पर 70 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना 26 दिन पुुरानी बताई गई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

रामपुर के थाना मिलक क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका मायका थाना सिंधौली क्षेत्र के एक गांव में हैं। वह 13 सितंबर को अपने मायके आई थी। यहां उसकी मां के तहेरे भाई विनोद ने 28 सितंबर 2018 की रात उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वह घटना के तीसरे दिन अपने घर मिलक चली गई। उसने आत्महत्या करने का इरादा बना लिया था। उसके बेटे ने उसे ऐसा करने से रोक दिया, तब वह शहर आकर एसपी से मिलने पहुंची लेकिन एसपी के नहीं मिलने पर उसने सीओ को आपबीती सुनाई, तब सीओ के आदेश पर सिंधौली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष विरजाराम ने बताया कि सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। महिला का मेडिकल कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी इस समय दिल्ली में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें