फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से निकाला जाएगा अधिवक्ता का शव, होगा पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अधिवक्ता सफी हुसैन की मौत के आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब उनका शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एसपी देहात डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि डीएम ने इसकी अनुमति दे दी और पत्र की एक कॉपी सीएमओ को भेज दी गई है।
विज्ञापन

कस्बा सेंथल के मोहल्ला चौधरी निवासी अधिवक्ता सफी हुसैन की 28 सितंबर को मौत हो गई थी। बहू साहर फात्मा उर्फ सबीका ने उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। इसके बाद परिवार वालों ने उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया। बीती सात अक्टूबर को मृतक की फातिहा के बाद वह घर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान सफी हुसैन के पिता को बेटे के हाथ से लिखा गया सुसाइड नोट मिला। पैन ड्राइव और मेमोरी कार्ड भी मिला। इसमें सफी ने आत्महत्या करने की बात कही थी और इसका जिम्मेदार पत्नी साहर फात्मा, ससुर मोहम्मद सलीम, सास बबली और सोनू रिजवी पुत्र जामिन हुसैन निवासी थाना किला बरेली आदि लोगों को बताया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि वीडियो में सफी हुसैन ने पत्नी की बेवफाई को बयां किया है। इस मामले में इंस्पेक्टर हाफिजगंज दलवीर सिंह ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम की अनुमति मांगी थी।

सुसाइड नोट के आधार पर रिपोर्ट पहले ही दर्ज की जा चुकी है। एक वीडियो भी सामने आया है। कब्र से शव निकालने की अनुमति भी मिल गई है। उसके बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। - डॉ. सतीश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें