फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायल हत्याकांड का आरोपी बाग बृगटान से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामपुर में हुए पायल हत्याकांड के फरार आरोपी 60 वर्षीय ताहिर को एसटीएफ ने बाग बृगटान से गिरफ्तार कर लिया। यहां ताहिर अपने भतीजे जाबांज के घर में छिपा हुआ था। पुलिस की घेराबंदी का आभास होने के बाद ताहिर तीसरी मंजिल की छत से कूदकर पड़ोसी की छतों से होकर भागने लगा। बुजुर्ग को पकड़ने में एसटीएफ को भी हांफना पड़ा, लेकिन ताहिर भागने में कामयाब नहीं हो सका। उसको कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया है। एसटीएफ प्रभारी अजय पाल ने बताया कि ताहिर के खिलाफ रामपुर में 40 से ज्यादा मुकदमे है।
विज्ञापन

गंज थाना के हमाम वाली गली में रहने वाली पायल का रिश्ता मोहल्ला कुंडा के ताहिर के बेटे जहांगीर से तय हुआ था। आपसी मतभेद में यह रिश्ता नहीं हुआ। एक नवंबर 2018 को पायल अपने सहेली के घर गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में उसकी तीन टुकड़ों में लाश कोसी नदी के किनारे से बरामद हुई। पुलिस ने जहांगीर, इमरोज, ताहिर सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट लिखी। बाकी की गिरफ्तारी के बावजूद ताहिर पुलिस की पकड़ से दूर था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित करके कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी थी। सोमवार को सुराग मिलने के बाद एसटीएफ ने उशे बाग बृगटान से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें