फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु आहार फैक्ट्री में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो ---
विज्ञापन


पशु आहार फैक्ट्री में लगी भीषण आग
तीन दमकल गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
शार्ट सर्किट से फैक्ट्री के भूसा गोदाम में आग लगने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
सीबीगंज। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित पशु आहार फैक्ट्री के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मंगलवार सुबह छह बजे लगी आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण आग से फैक्ट्री के मजदूरों में भगदड़ मच गई। अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रोहली टोला निवासी अतुल वर्मा की दिव्या इंडस्ट्रीज के नाम से रोड नंबर तीन पर पशु आहार फैक्ट्री है। फैक्ट्री परिसर में ही भूसे के गोदाम हैं। मजदूरों के मुताबिक मंगलवार सुबह भूसे में ही शार्ट सर्किट से आग लगी। आग की लपटें ऊंची होने पर लेबर को पता चला। गोदाम के आसपास काम कर रहे कर्मचारियों ने दौड़कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा चल रही होने के कारण आग विकराल होती चली गई। चौकीदार ने आग की जानकारी फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड को दी। परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज उमेश सिंह पोसवाल भी मौके पर पहुंच गए। सूचना के आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक अतुल वर्मा ने अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें