फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर का घर हड़पने की कोशिश, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले जिला अस्पताल के डीआरटीबी सेंटर के इंचार्ज डॉ. सूरज कुमार का घर उन्हीं के किरायेदारों ने फर्जी कागजातों से हड़पने की कोशिश की। डॉक्टर की ओर से आरोपियों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की गई। उनके आदेश पर बुधवार देर रात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

डॉ. सूरज के मुताबिक पत्नी और मां की मृत्यु के बाद वर्ष 2015 में वह काफी डिप्रेशन में थे। काफी बड़े घर में अकेले रहते थे। तब राजेंद्र नगर निवासी मुकेश जैन और उसके भाई मयूर जैन ने उनसे संपर्क किया। कहा कि शोरूम खोलने के लिए वह उनके भवन को किराये पर लेना चाहते हैं। उन्होंने अनुबंध के आधार पर किराये पर भवन दे दिया। बताया कि आरोपियों ने अपने साथियों और एक वकील की मदद से फर्जी कागजात तैयार करके उनकी संपत्ति हड़पने की कोशिश की। उनके पदनाम की फर्जी मुहर बनवाई और हूबहू उनके दस्तखत कर लिए। अब उन्हें इसके बारे में जानकारी हुई। कोतवाल पंकज वर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी आदि धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें