फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाद बवाल प्रकरण: पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Wed, 24 Oct 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद में सट्टा और नशे के धंधे पर वर्चस्व को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार चार लोगों को जेल भेज दिया है। मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन

गली नवाबान के अब्दुल वसीम खां ने आसिम सकलैनी, माजिद, अजहर रजा, आमिर के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, मारपीट, गालीगलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने इन लोगों पर मंगलवार दोपहर तीन बजे अपने छोटे भाई मुशाहिद और तारिक के दरगाह शाह शराफत अली से लौटने के दौरान तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष की शाहबाद निवासी शहनाज बेगम की तरफ से दीनू, मुशाहिद, तारिक, इमरान के अलावा चार अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहनाज का कहना है कि गोली की आवाज सुनकर वह बाहर आईं तो आरोपी आसिम, अजहर और माजिद को पीट रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो ये सभी उनके घर में घुस आए और मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। वह हमले में बाल-बाल बच गईं। प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि आसिम, माजिद, मुशाहिद और तारिक को जेल भेजा दिया गया है। मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें