फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के दूसरे पति पर भाईयों संग चाकुओं से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विवाहिता के तलाक से पहले ही दूसरे व्यक्ति के साथ शादी करके रहने से पहला पति गुस्सा गया। उसने पत्नी के दूसरे पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सीओ थर्ड भी उसे देखने पहुंचे। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के संजयनगर निवासी राजकुमार इलैक्ट्रीशियन हैं। राजकुमार के मुताबिक सोमवार रात घर के बाहर टहलते वक्त अचानक मोहल्ले के ही तीन सगे भाइयों ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन कर राजकुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का पहला पति व उसके दोनों भाईयों ने रंजिशन उन पर हमला किया था। उनकी पत्नी ने बताया पहले पति से उनका तलाक का मुकदमा चल रहा है। उससे पहले ही पिछले दो साल से वह राजकुमार के साथ रह रही हैं। इसी बात से नाराज पहला पति अक्सर रंजिश निकालने के मौके ढूंढता है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल राजकुमार को सीओ थर्ड पीतम पाल सिंह देखने पहुंचे। पुलिस तीनों हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें