फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील तोड़कर जर्जर मकान पर फिर लगने लगा टावर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीलिंग की कार्रवाई के बावजूद सांठगांठ से जर्जर मकान पर टावर लगान का काम फिर शुरू हो गया है। मोहल्ले वालों ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है।
विज्ञापन

सुभाषनगर के मोहल्ला गणेशनगर स्थित एक मकान में पहली मंजिल पर टावर लगाया जा रहा है। मोहल्ले वालों द्वारा आपत्ति जताने पर भी मकान मालिक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लोगों का कहना है कि मकान की हालत जर्जर है और वह टावर एवं अन्य उपकरणों का भार नहीं संभाल पाएगा। बड़ा हादसा भी हो सकता है। इसके चलते ही उन लोगों ने दो जनवरी को बीडीए में शिकायत की थी, जिसके बाद बीडीए ने मकान सील कर दिया। आरोप है कि बीडीए में सांठगांठ कर मकान मालिक ने सील तोड़कर टावर लगवाने का काम दोबारा शुरू करा दिया है। उन लोगों ने सुभाषनगर पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें