फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरगंज चेयरमैन और उनके भाइयों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। सभासद ने मीरगंज चेयरमैन मो. इलियास अंसारी उनके भाइयों समेत ठेकेदार के खिलाफ मारपीट और बलवा की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभासद का आरोप है कि अपने वार्ड में विकास कार्य शुरू करने के बाबत पूछने पर चेयरमैन और उनके भाइयों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं चेयरमैन ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन

मीरगंज के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी सभासद लालता प्रसाद का आरोप है कि 14 नवंबर की रात करीब साढ़े बजे घर लौट रहे थे। मोहल्ला खानपुरा में नाला निर्माण का काम चल रहा था। वहां शीशगढ़ के ठेकेदार अब्दुल वाहिद और चेयरमैन मो. इलियास अंसारी मौजूद थे। चेयरमैन को देखकर अपने वार्ड में विकास कार्य कब से शुरू कराने की बात पूछी। इस पर वहां मौजूद चेयरमैन के भाई नदीम, यूनिस, जियाउल व याकूब आगबबूला होकर अपशब्द करने लगे। विरोध करने पर चेयरमैन, उनके भाइयों और ठेकेदार ने हाथापाई शुरू कर दी। वहां पहुंचे लोगों ने उन्हें बचाया। इसके बाद नदीम ने फोनकर 20-25 लोगों को बुला लिया। किसी तरह वह जान बचाकर भागे। मामले में चेयरमैन मो. इलियास अंसारी, उनके भाई नदीम, यूनिस, याकूब, जियाउल हसन व फईम, ठेकेदार अब्दुल वाहिद समेत दो दर्जन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सत्ता पक्ष के दबाव में झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। 14 नवंबर की रात साढे़ नौ बजे ललितपुर के सभासद लालता प्रसाद, एक अन्य सभासद व साथियों के साथ खानपुरा मोहल्ला में जा धमके और ठेकेदार से रंगदारी मांगने लगे। न देने पर गाली गलौच, हाथापाई, धक्का मुक्की पर उतारू हो गए। सपा से जुडे़ होने की वजह से हमारी तहरीर पर एफआईआर नहीं लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मो. इलियास अंसारी, चेयरमैन, मीरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें