फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने चेकिंग में आराम फरमाते मिले दो दरोगा किए सस्पेंड

Mon, 12 Nov 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन बाद बैंक समेत सरकारी कार्यालय खुलने पर एडीजी ने चेकिंग अभियान चलवाया। खुद हाईवे की बैरियर वन और टू चौकी पर पहुंचे। हाईवे पर पुलिसकर्मियों को सही तरीके से वाहनों को रोकने के टिप्स दिए। एडीजी प्रेमप्रकाश कर्मचारीनगर की तरफ पहुंचे। यहां ड्यूटी छोड़कर दो दरोगा देवेंद्र और लालाराम आराम फरमाते मिले। एडीजी ने दोनों को बाहर बुलाकर फटकार लगाई। एसएसपी मुनिराज जी. को दोनों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को व्यापारियों के बड़े पैमाने पर नकदी लेकर बैंक आने-जाने के मद्देनजर डीजीपी ओपी सिंह ने सूबे में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। एडीजी ने जोन में चेकिंग कराई तो टोल प्लाजा पर 20 लाख रुपये के साथ नोएडा के नंबर की कार पकड़ी गई। संदिग्ध बाइक सवारों की भी जांच की गई। जिले में चले अभियान में लोगों के पहचानपत्र भी देखे गए। सेटेलाइट पर लोगों की तलाशी ली गई। एक दिन पहले एसएसपी ने व्यापारियों को बैंक जाने के दौरान पुलिस सुरक्षा लेने का सुझाव भी दिया था।

सिपाही को धक्का देकर भागा युवक, दबोचा
बरेली। बदायूं रोड पर यूनियन बैंक के सामने चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक हेड कांस्टेबल के बेटे और उसके दोस्त को तमंचे के साथ पकड़ा गया। सुभाष नगर क्षेत्र के शांति विहार निवासी दो युवक को सोमवार सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान तमंचा के साथ पकड़ा। पुलिस ने बताया कि युवक ने तमंचा अपने सीधे पैर पर कमर से बांध कर लटका रखा था। दोनों युवक नाबालिग हैं। उन्होंने पकड़े जाने पर दोनों ने सिपाही को धक्का देकर भागने की कोशिश की। दोनों को पकड़ने की धक्कामुक्की में एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक अजय के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। हेड कांस्टेबल के बेटे ने बताया कि उसे तमंचे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वह अपने दोस्त से लिफ्ट लेकर साथ बैठ गया है। पुलिस ने हेड कांस्टेबल के बेटे को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें