फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आधार और कैंटीन कार्ड बनवाने में फंसा पीएसी का जवान, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीएसी के एक जवान को दूसरी पत्नी का फर्जी आधार और कैंटीन कार्ड बनवाना महंगा साबित हुआ। उसने दिव्यांग संतान होने पर पहली बीवी को छोड़कर दूसरी शादी कर ली। फिर पहली की जगह दूसरी पत्नी का फोटो लगाकर फर्जी आधार और कैंटीन कार्ड बनवा लिया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पीएसी के सहायक शिविरपाल की ओर से सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

आठवीं वाहिनी पीएसी में तैनात सिपाही रामसिंह पुत्र श्रीराम नरेश बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के कुड़रा खरसाई गांव निवासी हैं। सिपाही रामसिंह की शादी करीब 23 साले पहले शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर क्षेत्र के ग्राम दना गौंटिया निवासी शेरसिंह की बेटी राजकुमारी से हुई थी। आरोप है कि विकलांग संतान होने पर रामसिंह ने पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसकी तबीयत खराब होने पर इलाज नहीं कराया। फिर उसे मायके भेज दिया और दूसरी शादी कर ली। इतना ही नहीं सिपाही रामसिंह ने पहली पत्नी के नाम से दूसरी पत्नी का फोटो लगाकर फर्जी तरीके से आधार और कैंटीन कार्ड बनवा लिया।
पहली पत्नी के पिता शेरसिंह की शिकायत पर पीएसी के सहायक सेनानायक ने सिपाही रामसिंह के खिलाफ जांच की। जांच के दौरान आरोप सही पाया गया। इस पर सहायक शिविरपाल चंदनराम की ओर से गुरुवार को सिपाही रामसिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें