फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिप्रासनसिटी में 10 वर्षीय बच्चे को कुते ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिप्रा सनसिटी में कुत्ते ने बच्चे को काटा
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम की शिप्रा सनसिटी फेज वन के रेजिडेंट्स लंबे समय से कुत्तों के हमले से परेशान हैं। दो दिन पूर्व सोसायटी निवासी एएन शर्मा के 10 वर्षीय बेटे पर शाम को छह बजे मौलसिरी रोड पर दो कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे की पीठ, हाथ-पैर पर कई जगह काट लिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड से गुजरते हुए पहले भी कई बार बच्चों को कुत्ते काट चुके हैं। सुनील श्रीवास्तव का कहना है कि पिछले दो साल में करीब 40 से 50 लोगों को मौलसिरी रोड पर कुत्तों ने काटा है। बार-बार इसकी शिकायत नगर निगम से की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। आरडब्ल्यूए की ओर से कुत्तों से बचाने के लिए सोसायटी में डॉग हाउस बनाया तो गया है, लेकिन इसका कोई विशेष लाभ नहीं मिल रहा है। सोसायटी में बच्चों व बुजुर्गों में कुत्तों से दहशत का माहौल है। एएन शर्मा ने बताया कि फिलहाल बच्चे को इंजेक्शन लगवाए जा रहे हैं। कुत्तों ने बच्चे के पीठ व बगल में काटा हुआ है। स्थानीय पार्षद संजय सिंह ने बताया कि सोसायटी में आवारा कुत्तों की समस्या बहुत ज्यादा है। कुत्तों की समस्या से ही निपटारा दिलाने के लिए डॉग शेल्टर बनाया गया था, जहां लोग आवारा कुत्तों को खाना देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें