शाहजहांपुर। बंद मकान के गेट पर पैर मारने का विरोध करने पर युवक ने मकान मालिक के ऊपर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया, लेकिन पकड़ने के दौरान उसने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मामूड़ी निवासी कदीम ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे उसके दरवाजे पर किसी ने जोरदार तरीके से पैर मारा, तो आवाज सुनकर वह और उसके परिवार वाले उठ गए और गेट पर जाकर देखा तो बाहर गांधी उर्फ शादाब तमंचा लेकर खड़ा था। आरोप लगाया कि उसे बाहर आते देख शादाब ने तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया लेकिन फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए, जिन्हें देखकर शादाब वहां से भागा। उसने शादाब को पीछे से पकड़ लिया लेकिन इसी बीच उसने अपने गोट से छिपा चाकू निकालकर उसके पेट में मार दिया। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़ित का मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह ने बताया कि मेडिकल में चाकू की हल्की खरोंच बताई गई है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।