फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.. और पुलिस कह रही शीरान बंगलूरू में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान की कार कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस नहीं दिला सकी। शनिवार को निदा अपनी कार लेने बिहारीपुर चौकी पहुंचीं तो चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने टाल दिया कि शीरान से उनकी मुलाकात नहीं हो पा रही है। निदा ने सवाल किया कि बिना मुलाकात के आपने उनके पक्ष की ओर से दरगाह के सज्जादानशीन के खिलाफ रिपोर्ट कैसे दर्ज कर ली। निदा ने कहा कि सोमवार को इसी सिलसिले में तारीख है, वे कोर्ट में पुलिस का चिट्ठा खोलेंगी।
विज्ञापन

निदा खान ने बताया कि शनिवार को चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह से उनकी मुलाकात हुई थी, पर वे कार नहीं दिला पा रहे हैं। कह रहे हैं कि शीरान को लोग बंगलुरु में होना बता रहे हैं जबकि वे लगातार बरेली में ही हैं। निदा का कहना था कि पुलिस उन्हें न्याय नहीं दिला रही है। वहीं, चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह का कहना था कि शीरान को वह जब भी खोजने जाते हैं तो उनके भाई इकान से ही मुलाकात होती है। बताया जाता है कि शीरान बाहर हैं। कोर्ट के आदेश का पालन कराने में इसी वजह से अड़चन आ रही है। इकान का यह भी कहना है कि बाकी सामान के साथ कार निदा को दे दी गई थी, पर वे इसका कोई साक्ष्य नहीं दे पा रहे हैं। बोले- निदा को बता दिया है कि अब सर्विलांस से लोकेशन निकालकर ही वे शीरान का पता लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें