फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के हत्यारों को फांसी के लिए टप्पल में जुलूस, थाने पर प्रदर्शन-COR

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर अमर, अलीगढ़।
विज्ञापन


कस्बे में ढाई साल की मासूम बच्ची के हत्याकांड के बाद से युवाओं का रोष थम नहीं रहा है। शनिवार सुबह कस्बे के युवाओं ने जाहिद का पुतला लेकर प्रदर्शनकारी जुलूस निकाला और जाहिद व हत्यारों को चौराहे पर फांसी देने, बच्ची हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं जैसे नारे लगाते हुए फांसी की मांग उठाई।

बाद में जुलूस थाने पहुंचकर शांत हुआ। इस बीच जुलूस आरोपियों के मोहल्ले में पहुंचने पर वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। मगर पुलिस ने स्थिति को बमुश्किल संभाला। अब रविवार को पीड़ित परिवार की शेष मांगों को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है।
विज्ञापन


कस्बे में मुख्य आरोपी जाहिद का पुतला हाथों में लेकर पूरे कस्बे में जुलूस के रूप में घूमकर विरोध प्रदर्शन किया। जैसे ही जुलूस आरोपियों के मोहल्ले में पहुंचा तो लोगों ने आरोपियों व उनके परिवार के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर माहौल गर्म होने लगा, लेकिन जुलूस के साथ चल रहे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझा कर मामला शांत कर जुलूस को वहां से निकाला। इस दौरान कानून गोयान चौराहे पर पुतले को जूते चप्पलों से पीटा।
विज्ञापन


इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने थाने पहुंच कर नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान लोग कह रहे थे कि यहां न सरकार चलाने वाले आए और न सरकार का कोई प्रतिनिधि आया। वहीं मुआवजे के मुद्दे पर कहा कि अगर दूसरे समुदाय की बच्ची संग ऐसा हुआ होता तो शायद अब तक मुआवजा भी घर आ गया होता। यहां जैसे-तैसे सीओ खैर पंकज श्रीवास्तव ने लोगों को समझाकर शांत किया। भीड़ को वापस भेजा।

इस दौरान लोग सामूहिक रूप से रविवार को पीड़ित परिवार की शेष मांगों के समर्थन में विशाल प्रदर्शन करने का एलान करते हुए चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें