बरेली। बारादरी पुलिस ने तीन दुकानों से डेढ़ क्विंटल गोवंशीय मांस बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तीन दुकानदार भाग गए। इन लोगों पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी के एजाज नगर में जगतपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार, एसआई नसीम खां समेत पुलिस टीम ने इलियास कुरैशी की अल कबीर मीट शॉप पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही वह और पड़ोस के दो दुकानदार भाग निकले। यहां से पुलिस ने इदरीश को गोवंशीय पशु का मांस काटकर बेचते हुए पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने तीन दुकानों से करीब डेढ़ क्विंटल मांस बरामद किया। भागने वाले दुकानदार इलियास कुरैशी, बहारे आलम और फरहान हैं। तीनों की तलाश की जा रही है। इदरीस ने बताया कि वह इलियास कुरैशी की दुकान पर गोवंशीय पशुओं को काटने के बाद मांस की सप्लाई करता है। पुलिस ने इदरीस को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया। मांस ई रिक्शों में लादकर थाने लाया गया। परीक्षण के बाद देर शाम गड्ढों में दबा दिया गया।