बरेली। पति जेल गया तो उसकी बीवी ने दूसरी शादी जगह रचा ली। मगर वहां पहुंचकर पहले पति की मां ने हंगामा कर दिया। यह मामला खुलने के बाद युवक थाना बारादरी में तहरीर देकर शादीशुदा युवती से धोखा देकर शादी कराने के आरोप में तहरीर दी है।
बारादरी निवासी युवक की शादी 12 अप्रैल को इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक युवती से हुई थी। युवक के मुताबिक शादी के बाद घर पर मुंह दिखाई की रस्म के दौरान एक महिला उनके घर पहुंची और हंगामा करने लगी। महिला को शांत करके उससे बात की गई तो उसने बताया कि युवती उसके बड़े बेटे की पत्नी है। उनका बेटा पिछले कुछ महीनों से जेल में है, इसके चलते वह मायके चली गई थी। बीवी का भेद खुलने पर युवक ने अपने ससुर को बुलाया और पूछताछ की। पिता और बेटी की धोखाधड़ी सामने आई तो वे दोनों सुलह करके लौटने के बहाने घर से निकले और फिर नहीं लौटे। युवक का आरोप है कि उसे धोखा देकर पहले से शादीशुदा बेटी की शादी कर दी है और अब पूरा परिवार फोन बंद करके फरार हो गया है।