फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
Thunder and Lightning - फोटो : BBC
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के चमोली ग्रामसभा में बुधवार देर शाम लक्ष्मण सिंह (42) पुत्र प्रेम सिंह के मकान पर बिजली गिरी, इससे लक्ष्मण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चार घरों में चिंगारी पड़ने से मंजू पुत्री पान सिंह, अनीता पुत्री पान सिंह, मुन्नी देवी पत्नी हरीश सिंह, तारी देवी पत्नी गंगा सिंह, तुलसी देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह और नेहा देवी पुत्री ललित सिंह बेहोश हो गईं। विधायक रामसिंह कैड़ा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और हल्द्वानी के डॉक्टरों को घटना से अवगत करा दिया है। विधायक ने बताया कि लक्ष्मण सिंह के बड़े भाई सनर सिंह की चार दिन पहले ही मौत हुई थी और अब लक्ष्मण सिंह की भी मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। तहसीलदार नवाजिश खलीक ने बताया कि बेहोश हुई महिलाओं को होश आ गया है।
विज्ञापन


बिजली गिरने से एक की मौत, छह महिलाएं बेहोश
चार दिन पहले भाई की मौत हुई, अब लक्ष्मण भी चल बसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें