फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल प्रकरण: प्राइवेट गाड़ी में दिल्ली रवाना हुई कोतवाली पुलिस

Wed, 24 Oct 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
किला की छात्रा और ठेकेदार के मुंशी सरताज की लोकेशन दिल्ली में लगने के बाद कोतवाली पुलिस की टीम बुधवार को रवाना हो गई। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द दोनों को बरामद कर लिया जाएगा। दिल्ली में पुलिस ने सरताज के एक दोस्त को हिरासत में भी लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह छात्रा गढ़ी चौकी के पास स्थित कोचिंग जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। लड़की के परिवार के लोग तलाश करते हुए होटल सीता किरन पहुंचे तो होटल प्रबंधन ने उन्हें गुमराह किया और वहां कमरा नंबर 409 में रुके सरताज को उनकी बेटी के साथ फरार करा दिया। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़ित पिता मंगलवार को एडीजी प्रेमप्रकाश से मिले थे। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने होटल मालिक जितेंद्र अनेजा को हिरासत में ले लिया था, लेकिन मैनेजर संजय श्रीवास्तव हाथ नहीं आया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि होटल के रिकार्ड में लड़की की एंट्री के साथ छेड़खानी की गई है। लड़की के परिजनों ने कहा कि सरजात के दोस्त, भाई को लेकर पुलिस दिल्ली गई, लेकिन हमारे किसी सदस्य को नहीं ले जाया गया है।

सरताज और छात्रा की लोकेशन दिल्ली में मिलने के बाद पुलिस टीम रवाना की गई है। कोशिश है कि जल्द से जल्द दोनों को बरामद कर लिया जाए। - कुलदीप कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें