फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे दर मुकदमे के बाद अब एसिड अटैक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिता से मतभेद के बाद मां के साथ ननिहाल में रह रही वकील की बेटी का अपने पिता और मामा से गहरा मतभेद है। दो मामाओं के बीच संपत्ति विवाद में कई मामले दर्ज हो चुके हैं। चर्चा है कि एक बुजुर्ग व्यापारी पर छेड़छाड़ का मामला भी इसी रंजिश में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पूजा के मुताबिक उसके पिता लखनऊ में रहकर वकालत करते हैं। मां-बेटी यहां मामा विनोद के घर रहती हैं। उसकी नानी मुन्नी देवी की मौत के बाद विनोद व उनके भाई अनिल में संपत्ति विवाद है। अनिल ने 20 दिसंबर 2019 को विनोद व उन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी कि वारिसान प्रमाणपत्र में उनका नाम नहीं डाला जिससे मां के अकाउंट से निकाले दो लाख रुपये उन्हें नहीं मिल सके। इसी केस में विनोद मामा जेल में हैं जिनकी जमानत की पैरवी करने सभासद के पास गई थी। सीओ ने बताया कि पुराने मामलों की पत्रावली निकलवाकर जांच कराई जाएगी।

शोर मचा तो दौड़े लोग, हमलावर नहीं देखे किसी ने
घटनास्थल के पास रहने वाले काफी लोग मौके पर जमा थे। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने इनसे बात की। इन लोगों ने बताया कि लड़की के चीखने पर वे लोग दौड़े तो उसे सड़क पर पड़ा कराहता देखा। जमीन पर एसिड पड़ा था। लड़की के कपड़े भी झुलसे हुए थे। वह कह रही थी कि कुछ लोगों ने उस पर एसिड डाला है हालांकि उनमें से किसी ने हमलावरों को नहीं देखा। तभी उन्होंने पुलिस बुला ली।
विज्ञापन


बोली- घर पर करती हूं आईएएस की तैयारी
पूजा ने बताया कि उसने एमबीए और बीएड कर रखा है और कंपटीशन देती रहती है। बताया कि घर पर आईएएस, पीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती हूं। इसके लिए कोई कोचिंग नहीं करती। कहा कि मामाओं के झगड़े से वास्ता रखना नहीं चाहती पर ये लोग जबरन उसका नाम केस में जोड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें